फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Terai Development coorperative federation craving for each grain of wheat

गेंहू के एक-एक दाने के लिए तरसा तराई विकास सहकारी संघ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Terai Development coorperative  federation craving for each grain of wheat
रुद्रपुर स्थित तराई विकास सहकारी संघ का मुख्यालय l - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। देश की आजादी के बाद तराई में किसानों के अनाज का एक मात्र खरीददार रहा तराई विकास सहकारी संघ आज गेहूं के एक-एक दाने के लिए तरस रहा है। रबी विपणन सत्र 2020-21 के छह दिन बाद भी तराई विकास सहकारी संघ के कांटों पर किसान गेहूं खरीदने नहीं पहुंचे। बता दें कि 1951 मेें यूपी शासन में तराई को आबाद करने में लिए उपनिवेश योजना के तहत रुद्रपुर में तराई विकास सहकारी संघ का गठन किया गया था। इस संस्था द्वारा किसानों की रबी और खरीफ की फसलों को खरीदने के साथ ही खाद और कीटनाशक भी मुहैया कराए जाते थे। लेकिन संस्था के कमजोर प्रबंधन के कारण और किसानों की उपेक्षा के चलते यह संस्था किसानों का अनाज खरीदने में असफल साबित हो रही है। वर्तमान में तराई विकास सहकारी संघ ने गेहूं खरीदने के लिए रुद्रपुर, सितारगंज और खटीमा क्षेत्र में पांच कांटे खोल रखे हैं। लेकिन अभी तक गेहूं की खरीद शून्य है। इस संबंध में तराई विकास सहकारी संघ के क्रय केंद्र प्रभारी अमित कुमार कहते हैं कि केंद्र पर किसानों के लिए पूरी सुविधा उपलब्ध कराई गई, लेकिन अभी कोई किसान गेहूं खरीदने के लिए नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed