{"_id":"6a9e4e6cbc27a16e4f006c7f","slug":"rudraprayag-pilgrim-falls-into-a-gorge-near-gaurikund-on-the-kedarnath-pilgrimage-route-search-teams-dispatche-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास खाई में गिरा यात्री, तलाश के लिए टीमें रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास खाई में गिरा यात्री, तलाश के लिए टीमें रवाना
Mon, 07 Sep 2026 11:16 AM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:16 AM IST
सार
एक यात्री के खाई में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और आपदा राहत दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से आगे छौड़ी गधेरे के पास सोमवार सुबह एक यात्री के खाई में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और आपदा राहत दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना की सूचना सुबह करीब 10:06 बजे मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ सोनप्रयाग, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड तथा डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र टीम गौरीकुंड को तत्काल सूचना देकर मौके के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग: पत्थर की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत, रोके गए श्रद्धालु; तीन घंटे बाद यात्रा सुचारू
विज्ञापन
राहत एवं बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर यात्री की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल यात्री के संबंध में अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।