फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Students were given information about the POCSO Act and child labor

Rudraprayag News: पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम की छात्र छात्राओं को दी जानकारी

Sat, 23 May 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 23 May 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Students were given information about the POCSO Act and child labor
रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज बरसूड़ी में पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम और बाल विवाह विषयों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह ने की। शिविर में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को पॉक्सो एक्ट के महत्वपूर्ण प्रावधानों तथा बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी कानूनी उपायों की जानकारी दी गई। सचिव ने कहा कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों की सूचना तत्काल संबंधित विभाग या पुलिस को देनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बाल श्रम और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर भी चर्चा की गई। वहीं पीएलवी ने पॉक्सो एक्ट विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर बच्चों की सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed