फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Boulder falls at Chirbasa; 2,000 pilgrims halted at Sonprayag.

Rudraprayag News: केदारनाथ मार्ग पर बोल्डर गिरने से दो हजार यात्री रोके गए

Fri, 11 Sep 2026 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 11 Sep 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Boulder falls at Chirbasa; 2,000 pilgrims halted at Sonprayag.
फोटो
विज्ञापन

चीरबासा में बृहस्पतिवार रात को बंद हुआ मार्ग
बार-बार पत्थर गिरने से मार्ग खोलने में हो रही मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में बृहस्पतिवार देर रात बोल्डर गिरने से आवाजाही ठप हो गई। लोनिवि गुप्तकाशी ने शुक्रवार दोपहर को आंशिक मार्ग खोल दिया है लेकिन रुक-रुककर पत्थर गिरने से कार्य प्रभावित हो रहा है। सोनप्रयाग में फिलहाल करीब दो हजार यात्रियों को रोका गया है।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और लोनिवि के कर्मचारी मार्ग पर तैनात रहे और रास्ते में फंसे दस-दस तीर्थ यात्रियों के समूहों को गौरीकुंड की ओर रवाना किया। हालांकि बढ़ते खतरे को देखते हुए सोनप्रयाग से आगे यात्रियों को रोक दिया गया। सोनप्रयाग में फिलहाल करीब दो हजार यात्रियों को रोका गया है। लोनिवि गुप्तकाशी के ईई सुनील सिंह रावत ने बताया कि गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर जगह-जगह विभागीय कर्मचारी व मजदूर मौजूद हैं। मार्ग खोलने के लिए कार्य किया जा रहा है। पत्थर गिरने के कारण दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed