फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   student protest in Uttarakhand

महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

Sun, 14 Jul 2019 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
student protest in Uttarakhand
मुख्यालय पर छात्रों का प्रदर्शन आज
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय की छह सूत्री समस्याओं का निराकरण न होने पर सोमवार को महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। उधर छात्रों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा।

महाविद्यालय की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर छात्र तीसरे दिन भी महाविद्यालय परिसर में धरने पर डटे रहे। छात्र संघ अध्यक्ष आशीष कप्रवाण ने कहा कि जब तक महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में सोमवार को जिला मुख्यालय में रैली निकाली जाएगी। महाविद्यालय निर्माण संघर्ष समिति ने भी छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया । समिति के राकेश मोहन बिष्ट ने कहा कि समस्याओं से कहीं न कहीं छात्रों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा। व्यापार संघ अध्यक्ष कांता नौटियाल ने छात्रों के आंदोलन को जायज बताया। सभाषद संतोष रावत ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया । इस मौके पर छात्र संघ उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed