फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Stones fell on the vehicle of Disaster Management Department, four injured

आपदा प्रबंधन विभाग के वाहन पर गिरे पत्थर, चार घायल

Mon, 12 Jul 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Stones fell on the vehicle of Disaster Management Department, four injured
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग का वाहन पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया। इस दौरान वाहन चालक समेत तीन कर्मचारी भी घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे सुमेरपुर जिला मुख्यालय के लिए लौटते समय आपदा प्रबंधन विभाग का वाहन पत्थर गिरने से अनियंत्रित होकर क्रश बैरियर से टकरा गया। हादसे में चालक समेत मास्टर ट्रेनर व डीडीआरएफ के दो जवान घायल हो गए। वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे की तरफ बने लगे लोहे के क्रश बैरियर से जा टकराया। वाहन में सवार जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अगर पैराफिट न होता तो वाहन सीधे अलकनंदा नदी में गिर सकता था। चालक के सिर में चोट लगी है। अन्य के छाती व पैरों पर पत्थर लगने से चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि पूरे हाईवे पर कार्यदायी संस्था की ओर से जिस तरह से कटिंग की गई है, उससे बरसाती सीजन में जानमाल के नुकसान का खतरा बना है। दो दिन से हो रही बारिश से शिवानंदी, सुमेरपुर और तिलणी के समीप राजमार्ग की हालत सबसे खराब है। यहां पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed