फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   State agitator Satish Semwal dies

उक्रांद नेता सतीश सेमवाल के निधन पर दुख जताया

Thu, 22 Oct 2020 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
State agitator Satish Semwal dies
उक्रांद के मुख्य प्रवक्ता व राज्य आंदोलनकारी सतीश सेमवाल का बृहस्पतिवार को कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 46 साल के थे। उनके निधन से चमोली व रुद्रप्रयाग जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
विज्ञापन

वे मूलरूप से रुद्रप्रयाग जिले के उथिंड गांव के निवासी थे, लेकिन गोपेश्वर में रहते थे। राज्य आंदोलन के दौरान वे जेल भी गए थे। उनके निधन पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, उक्रांद जिलाध्यक्ष अब्बल सिंह भंडारी, उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सत्यप्रकाश सती समेत कई लोगों ने शोक जताया है। उधर, रुद्रप्रयाग में उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री किशोरीनंदन डोभाल व देवेंद्र चमोली ने बताया कि सेमवाल ने राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही पार्टी संगठन के प्रति समर्पित रहे। रुद्रप्रयाग जिले के उथींड गांव निवासी व पेशे से अधिवक्ता रहे सेमवाल लंबे समय से गोपेश्वर में ही निवास कर रहे थे। उनके निधन पर राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह राणा, जितार सिंह जगवाण, कल्याण सिंह पुंडीर, राजेंद्र नौटियाल, चंद्रमोहन गुसाईं, गजपाल सिंह रावत ने शोक जताया। उधर, कर्णप्रयाग में जिलाध्यक्ष अरुण शाह, तहसील अध्यक्ष दिनेश जोशी, डॉ. मदन मोहन नवनी, हरिकृष्ण भट्ट, केएल शाह, चंद्रकिशोर पुरोहित, सुरेंद्र रावत, दिनेश बहुगुणा, संत सिंह, दमयंती रतूड़ी, उमेश खंडूड़ी, आकाश पुजारी ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed