फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sirohbagad landslide zone activated due to rain

Rudraprayag News: बारिश से सक्रिय हुआ सिरोहबगड़ भूस्खलन जोन

Sat, 03 Feb 2024 06:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
Sirohbagad landslide zone activated due to rain
कई जगहों पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से बना हुआ है खतरा
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। दो दिन की बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ भूस्खलन जोन सक्रिय हो गया है। साथ ही अन्य कई जगहों पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से खतरा बना है।
बारिश से बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ से नरकोटा तक संवेदनशील बना है। नरकोटा तक जगह-जगह पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यही नहीं सिरोहबगड़, नौगांव और नरकोटा में सड़क पर पड़े गड्ढे भी तालाब बने हुए हैं, जिससे छोटे, बड़े वाहनों के संचालन में खासी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

यही नहीं नरकोटा में निर्माणाधीन पुल और रेल परियोजना कार्य के चलते सड़क पर लगभग दो सौ मीटर क्षेत्र में कीचड़ हो रखा है। पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र ममगाईं, बीबी ममगाईं, प्रदीप मलासी का कहना है कि ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ से नरकोटा तक संवेदनशील हो रखा है। सरकार द्वारा सिरोहबगड़ भूस्खलन जोन से निजात पाने के लिए बाईपास का निर्माण किया जा रहा है, जो धीमी गति से हो है। ऐसे में वाहन, भूस्खलन जोन से ही गुजर रहे हैं। उन्होंने आगामी यात्रा से पहले, प्रभावित क्षेत्र के सुधारीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed