Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Players from Guptkashi dominate the carrom tournament

Rudraprayag News: कैरम प्रतियोगिता में गुप्तकाशी के खिलाड़ियों का दबदबा

Fri, 13 Nov 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 13 Nov 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Players from Guptkashi dominate the carrom tournament
स्वर्गीय दर्शन सिंह रावत एवं सरला रावत की स्मृति में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

एकल वर्ग में चंबा के अनिल रावत रहे प्रथम
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जखोली। स्वर्गीय दर्शन सिंह रावत एवं सरला रावत की स्मृति में ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कैरम प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबलों का समापन हुआ। प्रतियोगिता में पौड़ी, श्रीनगर, टिहरी, गोपेश्वर, चमोली, गुप्तकाशी, कालीमठ, चोपता सहित विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी पहुंचे। इस दौरान हुए डबल्स वर्ग के फाइनल मुकाबलों में गुप्तकाशी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। गिरीश कुमार एवं कमल रावत गुप्तकाशी की जोड़ी विजेता रही जबकि आदित्य एवं मयंक बगवाड़ी गुप्तकाशी की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर भूपेंद्र भंडारी एवं सत्यपाल रावत चंबा, चौथे स्थान पर अनिल रावत एवं उमेश बहुगुणा चंबा तथा पांचवें स्थान पर पवन काला एवं भीम पुंडीर मयाली की जोड़ी विजेता रही।

वहीं एकल वर्ग में टिहरी एवं चमोली के खिलाड़ियों के बीच हुए फाइनल मुकाबलों में चंबा के अनिल रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोपेश्वर के अपेंद्र रावत द्वितीय, गुप्तकाशी के गिरीश कुमार तृतीय, गुप्तकाशी के आदित्य चतुर्थ तथा कालीमठ के विपिन राणा पांचवें स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद थपलियाल, विशिष्ट अतिथियों में नवीन सेमवाल, राजेंद्र सिंह रावत, महावीर सिंह पंवार, उम्मेद सिंह राणा जयदीप पंवार, वीरविक्रम रावत, शीशपाल पंवार, राघव सिंह नेगी एवं आशीष राणा शामिल रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रकाश राणा, अरविंद सिंह पंवार, बीरेंद्र सिंह राणा, मदन सिंह रावत, दीनदयाल भंडारी, चेतन भंडारी, राजेंद्र राणा, धीरज नेगी, कड़कनाथ, प्रमोद नेगी एवं प्रदीप नेगी खेल प्रतियोगिता में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed