फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Shop open, not allowed to sell on sidewalk

दुकान खोलने की अनुमति मिली है, फुटपाथ पर सामान बेचने की नहीं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Shop open, not allowed to sell on sidewalk
रुद्रपुर बाजार में फुटपाथ पर बिकता सामान - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। लॉकडाउन में सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक दुकान खोलने की मिल रही छूट का कुछ व्यापारी गलत तरीके से फायदा उठा रहे हैं। दुकान खोलने के साथ ही फुटपाथ पर भी सामान बेच रहे हैं। इससे सड़क संकरी होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसी कारण सामाजिक दूरी के नियमों की भी धज्जियां उड़ रही हैं। प्रशासन ने चार दिन पहले आवश्यक सेवाओं के साथ ही इलेक्ट्रिक, स्टेशनरी आदि की दुकानें भी खोलेन की छूट दी है। जिस कारण रुद्रपुर मुख्य बाजार में कुछ शोरूम और कुछ दुकानें भी खुलने लगी हैं। दुकान मालिकों ने दुकानों के बाहर नालियों व फुटपाथ पर सामान बेचना शुरू कर दिया है। मुख्य बाजार के साथ ही विधवानी मार्केट, गोल मार्केट आदि स्थानों पर फुटपाथों पर खुलेआम सामान बेचा जा रहा है। कई बार फुटपाथ पर सामान होने से जाम लग रहा है। सोमवार को फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण रुद्रपुर के बाजार क्षेत्र में जाम की शिकायतें मिलती रही, लेकिन अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और प्रशासन ने किसी प्रकार की सख्ती नहीं दिखाई।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed