फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rituals begin at Kartik Swami Temple with chanting of Vedic mantras

Rudraprayag News: वेद मंत्रोच्चार के साथ कार्तिक स्वामी मंदिर में अनुष्ठान शुरू

Sun, 18 May 2025 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 18 May 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Rituals begin at Kartik Swami Temple with chanting of Vedic mantras
रविवार को कार्तिक स्वामी मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए द​क्षिण भारत के ​शिवाच
फोटो
विज्ञापन

108 बालमपुरी शंख पूजा, हवन-यज्ञ में दक्षिण भारत से शिवाचार्य और आचार्यगण हुए शामिल
विधायक आशा नौटियाल ने बुनियादी सुविधाएं जुटाने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। क्रौंच पर्वत पर स्थित कार्तिकेय भगवान के मंदिर कार्तिक स्वामी में वेद मंत्रोच्चार के साथ 108 बालमपुरी शंख की पूजा और यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों भक्तों ने आराध्य के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। अनुष्ठान में दक्षिण भारत से आए शिवाचार्य और आचार्यगण शामिल हुए। इस दौरान विधायक आशा नौटियाल ने कार्तिक स्वामी मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में विकसित करने पर जोर दिया और यहां बुनियादी सुविधाएं जुटाने की घोषणा की।

रविवार को कार्तिक स्वामी मंदिर में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, जिला प्रशासन और कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के संयुक्त सहयोग से आयोजित एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। इस मौके पर तमिलनाडू राज्य के माईलम एथेनम, कूनमपट्टी एथेनम, कौमारा मुथ्त एथेनम, श्रृंगेरी मठ सहित अन्य प्रतिष्ठित मठों के शिवाचार्य और आचार्यगण शामिल हुए। शिवाचार्यों ने उत्तर और दक्षिण भारत की सांस्कृतिक विरासत को एक सूत्र में पिरोते हुए वेद मंत्रोच्चार के साथ शंख पूजा और वैदिक हवन अनुष्ठान कराया। केदारनाथ विस क्षेत्र की विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि कार्तिक स्वामी मंदिर को धार्मिक पर्यटन के मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने मंदिर तक पहुंच मार्ग, पार्किंग, धर्मशाला, शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं जुटाने की घोषणा की। उत्तराखंड शासन में कौशल विकास सचिव रवि शंकर ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष कार्तिक स्वामी मंदिर में यह अनुष्ठान हो रहा है। कार्तिक स्वामी मंदिर को रोपवे से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही तीन किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग पर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, विनोद राणा, उत्तम सिंह नेगी, मगन सिंह, अर्जुन नेगी सहित रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के सैकड़ों गांवों के भक्त मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed