{"_id":"5eaed0808ebc3e907f18b016","slug":"rawal-bhimashankar-linga-reached-kedardham-rudrapryag-news-drn343282444","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा: 14 दिन क्वारंटीन में रहने के बाद दो सेवादारों के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे रावल भीमाशंकर लिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा: 14 दिन क्वारंटीन में रहने के बाद दो सेवादारों के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे रावल भीमाशंकर लिंग
Sun, 03 May 2020 09:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
रावल भीमाशंकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रावल भीमाशंकर लिंग रविवार को केदारनाथ पहुंच गए। सुबह पांच बजे वह सड़क मार्ग से अपने दो सेवादारों के साथ पंचकेदार गद्दीस्थल, ऊखीमठ से रवाना हुए। सुबह करीब आठ बजे वह गौरीकुंड पहुंचे, जहां से दंडी से धाम के लिए रवाना हुए। शाम करीब साढ़े पांच बजे रावल केदारनाथ पहुंचे।
विज्ञापन
केदारधाम में देवस्थानम बोर्ड के पदाधिकारियों और मुख्य पुजारी ने रावल का स्वागत किया। रावल केदारनाथ मंदिर में विश्व कल्याण और सुख समृद्धि की कामना के साथ बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह सोमवार को ही लौट जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि रावल ऊखीमठ में 14 दिन के क्वारंटीन पीरियड में थे। बीती 19 अप्रैल को महाराष्ट्र के नांदेड़ से ऊखीमठ पहुंचे रावल को अपने तीन सेवादारों और दो ड्राइवरों के साथ स्वास्थ्य जांच के बाद होम क्वारंटीन किया गया था। इसके चलते वह केदारनाथ मंदिर के कपाटोद्घाटन कार्यक्रम में भी शिरकत नहीं कर सके थे।
विज्ञापन