फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rampur village's agriculture ruined by the debris of Daijimanda-Paurikhal under construction

निर्माणाधीन दैजीमांडा-पौड़ीखाल के मलबे से रामपुर गांव की खेती चौपट

Wed, 06 Jul 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Rampur village's agriculture ruined by the debris of Daijimanda-Paurikhal under construction
मूसलाधार बारिश से निर्माणाधीन दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग के मलबे से रामपुर के गांव के काश्तकारों की खेती पूरी तरह से चौपट हो गई है। धान की रोपाई वाले खेत मलबे से पट चुके हैं, जिससे पूरी फसल नष्ट हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह हुई भारी बारिश से निर्माणाधीन सड़क के मलबे से रामपुर गांव के धान की रोपाई वाले अधिकांश खेत भर गए। इस दौरान ग्रामीणों ने तेज बारिश में ही मलबे की दिशा को दूसरी तरफ मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन पाई। देखते ही देखते सैकड़ों नाली खेत मलबे की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि लोनिवि ने दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग के मलबे के लिए डंपिंग जोन बनाने के बजाय नारंगी गदेरा में उड़ेला गया था, जो भारी बारिश से धान की रोपाई वाले खेतों में घुस गया। इससे 35 परिवारों की खेती पूरी तरह से चौपट हो गई है।
विज्ञापन

प्रधान कैलाश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, वेद प्रकाश रतूड़ी, रामकृष्ण रतूड़ी, राजेंद्र प्रसाद, रमेश सिंह, जगमोहन सिंह, चंद्रमोहन, देवेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, आरती देवी आदि का कहना है कि आज वह लोनिवि द्वारा बरती गई लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। दैजीमांडा-पौड़ीखाल मोटर मार्ग के कटान का मलबा विभाग द्वारा डंपिंग जोन में डालने के बजाय नारंगी गदेरा में उड़ेला गया, जो तेज बारिश होते ही उनके खेतों में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, ग्राम पंचायत खांकरा में भी बारिश से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही कई घंटों तक बिजली सप्लाई भी ठप रही। पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र ममगाईं, बीबी ममगाईं, ओमकार नौटियाल ने बताया कि बारिश के बाद उपजे हालातों से लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed