फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Political decision of 25 candidates of Rudraprayag and Kedarnath Vis today

रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विस के 25 प्रत्याशियों का राजनीतिक फैसला आज

Wed, 09 Mar 2022 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Political decision of 25 candidates of Rudraprayag and Kedarnath Vis today
जिले की रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा में 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। दोनों विस में पंजीकृत 193504 मतदाताओं में 119832 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दोनों सीट पर भाजपा, कांग्रेस सहित उक्रांद, आप और अन्य दलों के साथ निर्दलीय मैदान में हैं।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि क्रीड़ा कॉपलैक्स अगस्त्यमुनि में मतगणना होगी। यहां दोनों विधानसभा के ईवीएम मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं, जबकि पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए 7-7 टेबल लगाई गई हैं। रुद्रप्रयाग विधानसभा में भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद और आप सहित कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें निर्दलीय के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी भी शामिल हैं। यहां चुनावी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। विस में 103675 मतदाताओं में 51607 पुरुष व 52068 महिलाएं थीं। यहां 61415 वोटरों ने वोट दिया, जिसमें 26017 पुरुष और 35398 महिलाएं शामिल हैं। केदारनाथ विधानसभा में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि मतगणना के लिए रिजर्व सहित 286 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। बताया कि मतदान के लिए जिले की केदारनाथ विस में 173 और रुद्रप्रयाग विस में 188 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed