फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Plenty of tourists in Chopta, Mini Switzerland, facilities famine

मिनी स्वीट्जरलैंड चोपता में पर्यटकों की भरमार, सुविधाओं का अकाल

Tue, 03 May 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Plenty of tourists in Chopta, Mini Switzerland, facilities famine
चोपता में पर्यटकों की भरमार और सुविधाओं का अकाल पड़ा है। उत्तराखंड राज्य बनने के दो दशक बाद भी सरकारें यहां के स्थायी विकास के लिए योजना तक नहीं बन पाई है। जबकि पर्यटन के नाम पर वन विभाग सिर्फ पर्ची काटने तक रह गया है, जिसका खामियाजा पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय हक-हकूकधारियों और कारोबारियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चोपता बाजार में पार्किंग, शौचालय, सफाई, स्वास्थ्य, सुरक्षा और संचार सेवा के इंतजाम तक नहीं हैं। व्यापार संघ चोपता के अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी का कहना है कि पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा देने की बात तो कही गई, लेकिन सरकारें व सिस्टम इस दिशा में कभी गंभीर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

भरत पुष्पवाण, दिनेश बजवाल, योगेंद्र नेगी, विजयपाल सिंह नेगी, सुभाष रावत आदि का कहना है कि शासन-प्रशासन एक तरफ पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कर रहा है, दूसरी तरफ अवैध अतिक्रमण के नाम पर वर्षों से कारोबार कर रहे लोगों को हटाया जा रहा है। एसडीएम जितेंद्र वर्मा का कहना है कि सुविधाओं के लिए विभागों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वन विभाग को चोपता से तुंगनाथ व चंद्रशिला जाने वाले पर्यटकों के बारे में पूरी जानकारी रखने और प्लास्टिक कचरे को क्षेत्र में नहीं छोड़ने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed