फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pilgrimage priests took out a rally in the rain

तीर्थपुरोहितों ने बारिश में निकाली रैली

Wed, 01 Sep 2021 09:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Pilgrimage priests took out a rally in the rain
केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर तीर्थपुरोहितों का क्रमिक अनशन 16वें दिन भी जारी रहा। धाम में दिनभर रुक-रुककर होती बारिश व कोहरे के बीच आंदोलनकारियों ने रैली भी निकाली। बुधवार को तीर्थपुरोहितों ने अनशनस्थल पर नारेबाजी करते हुए सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दो माह तक धरना देने के बाद 17 अगस्त से क्रमिक अनशन शुरू किया गया है लेकिन अब तक शासन, प्रशासन ने सुध नहीं ली है। जब तक मांगपूर्ति नहीं होती आंदोलनरत रहे। साथ ही उग्र आंदोलन किया जाएगा। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में सौरभ शुक्ला, साकेत, भगवान, नवीन, मनोज तिवारी, साकेत बगवाड़ी शामिल थे। इधर, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती ने कहा कि बृहस्पतिवार को देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर गुप्तकाशी में केदारघाटी के ग्रामीणों की बैठक होगी। इस मौके पर भावी रणनीति पर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed