फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   People angry over the poor condition of the highway, protested against the Railway Development Corporation

Rudraprayag News: हाईवे की खस्ताहाल पर गुस्साए लोग, रेलवे विकास निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 16 Oct 2025 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 16 Oct 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
People angry over the poor condition of the highway, protested against the Railway Development Corporation
फोटो
विज्ञापन

सुमेरपुर के लोगों ने कार्यालय परिसर में दिया धरना
कहा- रेलवे के कार्यों से हाईवे का एक किमी हिस्सा हो चुका है बदहाल
अधिकारियों ने एक माह में डामर बिछाने और फुटपाथ की सुविधा देने का दिया आश्वासन, तब माने
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। पालिका क्षेत्र के अंतर्गत सुमेरपुर में बदरीनाथ हाईवे की स्थिति सुधारने के लिए स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने रेलवे विकास निगम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे के कार्यों से हाईवे का करीब एक किलोमीटर हिस्सा बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। गड्ढों में फिसलकर कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। मौके पर पहुंचे रेलवे विकास निगम के अधिकारियों ने एक माह में हाईवे पर डामर बिछाने और फुटपाथ की सुविधा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलनकारी शांत हुए। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि यदि एक माह में हाईवे की स्थिति नहीं सुधारी गई तो जनआंदोलन किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार और सभासद नमन शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोग बुधवार देर शाम रेलवे विकास निगम के कार्यालय पहुंचे। यहां कोई जिम्मेदार अधिकारी न मिलने पर उन्होंने रात को ही मेघा कंपनी के कार्यालय के गेट पर धरना शुरू कर दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर में रेलवे के प्रबंधक विनोद बिष्ट, मेघा कंपनी के कंस्ट्रेक्शन मैनेजर अनिल कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक माह में हाईवे के एक किलोमीटर हिस्से पर डामर बिछाने, हाईवे से मलबे का निस्तारण करने और फुटपाथ की सुविधा देने का आश्वासन दिया। इस पर आंदोलनकारी शांत हुए। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश राणा, जसपाल भारती, ईश्वर राणा, मनमोहन कप्रवाण, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष कप्रवाण, पंकज भारती और बलवंत बुटोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीर्थयात्री भी हो रहे चोटिल
रुद्रप्रयाग। सुमेरपुर में लंबे समय से रेलवे का काम चल रहा है जिससे हाईवे की स्थिति बेहद खराब हो गई है। रेलवे डंपिंग जोन से निर्माणाधीन गुरुद्वारा भवन तक बदरीनाथ हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सुरंग की कार्यदायी संस्था मेघा कंपनी की ओर से यहां टैंकर से पानी का छिड़काव किया जा रहा है जिससे मिट्टी दलदल में तब्दील हो रही है। रुद्रनाथ की तीर्थयात्रा कर लौट रहे मध्यप्रदेश के दो तीर्थयात्रियों की बाइक यहां गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गई और उन्हें सिर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले-विधायक जी को नहीं दिखते गड्ढे
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी अपने आवास घोलतीर से हर दिन इसी मार्ग से होते हुए रुद्रप्रयाग पहुंचते हैं। स्थानीय निवासी बलवंत सिंह बुटोला ने कहा कि विधायक ने मार्ग की स्थिति सुधारने की कोई पहल नहीं की। सुमेरपुर में लोग हाईवे पर उड़ रही धूल और अब कीचड़ से परेशान हैैं। विधायक भी इस सड़क से आवाजाही करते हैं लेकिन उन्होंने कभी हाईवे की सुध नहीं ली। वहीं विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि बीते दिनों प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में हाईवे सुधारीकरण की बात रखी गई थी। हाईवे एनएचआईडीसीएल के अधीन है। विभागीय अधिकारियों को लगातार हाईवे को सुधारने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed