{"_id":"6829e49aa45d49bac1034515","slug":"one-stop-center-reunited-a-child-separated-from-his-parents-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-112858-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: माता-पिता से बिछड़े बच्चे को वन स्टॉप सेंटर ने मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: माता-पिता से बिछड़े बच्चे को वन स्टॉप सेंटर ने मिलवाया
Sun, 18 May 2025 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 18 May 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में अपने माता-पिता से बिछड़े सात वर्षीय बच्चे को वन स्टॉप सेंटर की टीम ने चार दिन बाद परिजनों से मिलवा दिया।
चार दिन पूर्व गौरीकुंड पुलिस चौकी ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई कि एक 7 वर्षीय बच्चा जो अपने को महाराष्ट्र कोल्हापुर का बता रहा है वह अपनी मां से अलग हो गया है। बच्चे के साथ कोई अन्य भी नहीं है। सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन के कार्यकर्ता पुलिस की मदद से बच्चे को रुद्रप्रयाग वन स्टॉप सेंटर लाए। बच्चे ने बताया कि उसका नाम राज है और वह अपने बड़े भाई और मां के साथ केदारनाथ यात्रा पर आया था। गौरीकुंड में उसका हाथ मां से छूट गया और वह भीड़ में बिछड़ गया। इधर, रविवार को गौरीकुंड पुलिस चौकी से वन स्टॉप सेंटर को सूचना दी गई कि बच्चे की माता का पता चल गया और और वह बच्चे को लेने पहुंच रही हैं। इसके बाद राज को उसकी माता रेखा देवी और पिता गोरख तुकाराम, निवासी विश्रामपुर, संगली महाराष्ट्र के सुपुर्द कर दिया गया। वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी रंजना भट्ट गैरोला ने बताया कि सात वर्षीय बच्चे ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय और घर के बारे में जानकारी दी, जिससे उसके माता-पिता से संपर्क करने में मदद मिली। संवाद