फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   One arrested for fraud in Haili Ticket

हेली टिकट में धोखाधड़ी के आरोप में एक गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
One arrested for fraud in Haili Ticket
केदारघाटी में चारधाम यात्रियों से हेली सर्विस के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। यात्रियों से धोखाधड़ी करने वाले टूर ऑपरेटर ग्रुप के एक सदस्य को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। रुद्रप्रयाग पुलिस जांच करते हुए हरिद्वार पहुंची और खन्ना नगर इलाके से आरोपी ट्रैवल व्यवसायी गौरव को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से ही हेलीकॉप्टर टिकट को लेकर धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं। दिल्ली के कुछ यात्रियों के साथ हेली टिकट को लेकर हुई धोखाधड़ी की शिकायत के बाद रुद्रप्रयाग पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने लगातार छापेमारी की और मंगलवार को कोतवाली से एक पुलिस टीम जांच के लिए हरिद्वार गई। पुलिस ने कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के खन्ना नगर इलाके से आरोपी ट्रैवल व्यवसायी गौरव को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले का विस्तार से बुधवार को खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed