{"_id":"677186bb57bc092d9f09cb8f","slug":"nomination-of-seven-candidates-for-president-and-25-candidates-for-councilor-on-five-seats-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-581742-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पांच सीटों पर अध्यक्ष के सात व सभासद के 25 प्रत्याशियों का नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पांच सीटों पर अध्यक्ष के सात व सभासद के 25 प्रत्याशियों का नामांकन
Sun, 29 Dec 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद की पांच निकाय सीटों पर अध्यक्ष के लिए 7 और सभासद के लिए 25 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है। रुद्रप्रयाग में नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय संतोष रावत ने अपना नामांकन किया। वहीं, सभासद के लिए तीन प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया।
नगर पंचायत तिलवाड़ा में सभासद के लिए चार नामांकन दाखिल किए गए। उधर नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने नामांकन किया। यहां सभासद के लिए 6 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, नगर पंचायत ऊखीमठ में भाजपा प्रत्याशी बबीता भट्ट, कांग्रेस प्रत्याशी रीता पुष्पवाण सहित निर्दलीय कुब्जा धर्मवाण और कल्पेश्वरी देवी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। साथ ही वार्ड सभासद के लिए 5 प्रत्याशियों ने नामांकन किए।