फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mumbai Police raids bullion merchant, 15 pieces of jewelry recovered

मुंबई पुलिस ने सर्राफा कारोबारी के यहां दबिश दी, 15 तोले जेवरात बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police raids bullion merchant, 15 pieces of jewelry recovered
गदरपुर सर्राफा बाजार में छानबीन करती नवी मुगई पुलिस टीम। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। नवी मुंबई के पनवेल क्षेत्र में गत नौ अक्टूबर को व्यक्ति को सम्मोहित कर ठगे गए सोने के जेवरातों के मामले में बुधवार रात गदरपुर के एक सर्राफा कारोबारी के यहां दबिश देकर करीब 15 तोले सोने के जेवरात बरामद किए।
विज्ञापन

नवी मुंबई के खांदेश्वर थाने के एसआई वैभव बी. रोंगे के नेतृत्व में पुलिस टीम बीते एक नवंबर को ग्राम ठंडानाला निवासी फिरोज नामक ठग को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई थी। फिरोज से पूछताछ में गदरपुर के एक सर्राफा कारोबारी का नाम सामने आने पर एसआई वैभव के नेतृत्व में हवलदार बी. पुरुषोत्तम, सिपाही चेतन घोरपडे और जयेश पाटिल बुधवार को फिरोज को साथ लेकर गदरपुर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां उन्होंने गदरपुर थाने के एसआई गणेश दत्त भट्ट, मदन सिंह बिष्ट, सिपाही प्रेम पुरी और तारादत्त पंत के साथ नगर के सर्राफा बाजार में संदीप कुमार नामक सर्राफा कारोबारी के यहां दबिश दी। सर्राफा व्यापारी को थाने लाकर जेवरातों के बारे में कई घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान कई व्यापारी नेताओं का थाने में जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद जब पुलिस टीम ने सर्राफा कारोबारी को मुंबई ले जाने की बात दोहराई तो सर्राफा कारोबारी ने फिरोज के परिजनों द्वारा वैवाहिक कार्यक्रम के लिए जेवरात बनवाए जाने की बात स्वीकारी। पुलिस ने फिरोज की निशानदेही पर सर्राफा कारोबारी से करीब 15 तोले सोने के जेवरात बरामद किए। गदरपुर थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस 15 तोले सोने के जेवरात बरामद कर ठग फिरोज को अपने साथ मुंबई ले गई है।
ठगी के धंधे को अंजाम देने में माहिर है कलंदरों के कई परिवार
गदरपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम ठंडा नाला में रहने वाले कलंदरों के कई परिवार उत्तराखंड के विभिन्न शहरों के अलावा उत्तरप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में खेल तमाशा दिखाने के दौरान लोगों को सम्मोहित कर जेवरातों की ठगी करने में माहिर हैं। ग्राम ठंडा नाला में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। इस गोरखधंधे में शामिल लोग गदरपुर के कुछ सर्राफा कारोबारियों को जेवरातों को बेचते हैं।

खच्चर प्रजनन के लिए मशहूर है ठंडानाला
गदरपुर। एक दौर था जब ग्राम ठंडानाला उच्च जाति के खच्चरों के प्रजनन के लिए मशहूर था। यहां से प्रजनित खच्चरों को सेना में भेजा जाता था। बदलते समय के साथ यहां रहने वाले परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा तो उन्होंने खेल तमाशे दिखाकर अपनी आजीविका शुरू कर दी। जिनको कलंदरों के नाम से जाना जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed