{"_id":"6aafe057e45d9ebaa9028103","slug":"ms-and-official-in-charge-arrived-for-talks-students-remained-adamant-rudraprayag-news-c-53-1-sdrn1038-126507-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: वार्ता को पहुंचे एमएस और प्रभारी, नहीं माने छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: वार्ता को पहुंचे एमएस और प्रभारी, नहीं माने छात्र
Sun, 20 Sep 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 20 Sep 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो -
श्रीनगर। स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल इंटर्न छात्रों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। रविवार को बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एएन पांडे और पैरामेडिकल के प्रभारी व कम्युनिटी मेडिसन विभाग के डाॅ. सुरेंद्र सिंह आंदोलित छात्रों से वार्ता करने पहुंचे। मगर छात्र मांगों पर लिखित आश्वासन पर अड़े रहे। छात्रों ने कहा कि जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा आंदोलन जारी रहेगा। मांग के लिए शनिवार देर शाम को आंदोलित छात्रों ने धरना स्थल बेस अस्पताल से मेडिकल काॅलेज तक रैली भी निकाली। छात्रों का कहना था कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। संवाद