फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Lord Madmaheshwar will be present in Omkareshwar temple today

Rudraprayag News: आज ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होंगे भगवान मद्महेश्वर

Fri, 22 Nov 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 22 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lord Madmaheshwar will be present in Omkareshwar temple today

विज्ञापन
ऊखीमठ। आज पंचकेदार में द्वितीय भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो जाएगी। द्वितीय केदार के आगमन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसके बाद छह माह तक बाबा मद्महेश्वर के भक्त अपने आराध्य के दर्शवि पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर में ही करेंगे। इधर, जीआईसी ऊखीमठ मैदान में तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेला भी शुरू हो गया है।

शुक्रवार को रांसी गांव में सुबह पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और राकेश्वरी देवी की संयुक्त पूजा-अर्चना करते हुए आरती उतारी। सुबह 8.30 बजे रांसी गांव के ग्रामीणों ने द्वितीय केदार को सामूहिक अर्ध्य लगाया। साथ ही पीले व लाल वस्त्र भेंट कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत 9 बजे द्वितीय केदार की चल उत्सव विग्रह डोली ने रांवी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन




यहां से राऊंलेक, उनियाणा, मनसूना होते हुए डोली देर शाम को गिरिया गांव पहुंची। यहां पर ग्रामीणों ने आराध्य की डोली का स्वागत करते हुए सामूहिक अर्ध्य लगाया। रात्रि को पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने आराध्य की पूजा करते हुए आरती उतारी। शनिवार को डोली गिरिया गांव से प्रस्थान करते हुए विभिन्न गांवों में भक्तों को दर्शन करते हुए दोपहर को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में प्रवेश करेगी। यहां पर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन के उपरांत भगवान मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों को ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा, जिसके बाद आराध्य की शीतकालीन पूजा भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेला शुरू



ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर आगमन पर राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ के मैदान में तीन दिवसी मद्महेश्वर मेला भी शुरू हो गया है। स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, केदारनाथ के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग, प्रभारी प्रधानाचार्य एके फेगवाल ने संबोधित किया। मेला समिति अध्यक्ष व व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट् ने तीन दिवसीय मेला कार्यक्रमों की जानकारी दी। मेला के पहले दिन स्कूली बच्चों के कार्यक्रम खास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed