फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Landslide filled debris in Madmaheshwar temple complex

भूस्खलन से मद्महेश्वर मंदिर परिसर में भरा मलबा

Tue, 21 Jul 2020 05:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Landslide filled debris in Madmaheshwar temple complex
द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम का बुग्याली मैदान पिछले कई वर्षों से भूस्खलन की चपेट में है। यहां बारिश होते ही मिट्टी का कटाव होने से बरसाती पानी के साथ मलबा मंदिर परिसर में घुस रहा है। रविवार रात्रि को मूसलाधार बारिश से यहां हुए भारी भूस्खलन के चलते मंदिर परिसर में तीन फीट तक मलबा व पानी भर गया था। ग्राम पंचायत गौंडार के ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार का कहना है कि रांसी से मद्महेश्वर तक 17 किमी पैदल रास्ते के साथ ही धाम का दो किमी बुग्याली क्षेत्र आपदा की दृष्टि से काफी संवदेनशील बना हुआ है। प्रशासन व मंदिर समिति को इस बारे में अवगत भी कराया जा चुका है। बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं हो रहे हैं। कार्याधिकारी देवस्थानम बोर्ड एनपी जमलोकी का कहना है कि मंदिर परिसर के बाहर का पूरा क्षेत्र वन विभाग के अधीन है। हमारे स्तर से जो भी संभव हो सकता है सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वन विभाग को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। उधर डीएफओ केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, गोपेश्वर/चमोली अमित कंवर का कहना है कि द्वितीय केदार मद्महेश्वर के बुग्याल व आसपास के क्षेत्र के स्थलीय निरीक्षण के लिए टीम भेजी जा रही है। जो भी संभव होगा मंदिर व बुग्याल के संरक्षण के लिए त्वरित प्रयास किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed