फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   kedarnath dham yatra 2016.

केदारनाथ में एक साथ दर्शन करेंगे वीआईपी और आम श्रद्धालु

Tue, 17 May 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 17 May 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
kedarnath dham yatra 2016.
kedarnath temple

बाबा केदार के दर्शनों के लिए वीआईपी मूवमेंट के कारण आम श्रद्धालुओं को जो दिक्कत होती थी, वह अब नहीं होगी। अब केदारनाथ में वीआईपी और आम श्रद्धालु एक साथ बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। केदारनाथ धाम में इस वर्ष अपेक्षा के अनुरूप यात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं, ऐसे में उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


विगत रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा यात्रियों से लिए गए फीड बैक के बाद पता चला कि वीआईपी मूवमेंट के कारण आम श्रद्धालु को दर्शनों के लिए खासी दिक्कत हो रही है। यह देखते हुए सीएम ने वीआईपी मूवमेंट में आम श्रद्धालु को दिक्कत न हो, इसके लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए, जिस पर पुलिस व प्रशासन ने अमल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को धाम में बाबा केदार के दर्शनों को भले ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा, लेकिन उन्हें वीआईपी के चलते किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। नई व्यवस्था के तहत केदारनाथ में वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम श्रद्धालुओं को नहीं रोका जाएगा। दर्शनों के लिए क्रम निरंतर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ धाम में वीआईपी मूवमेंट के कारण आम श्रद्धालुओं को नहीं रोका जाएगा। इस व्यवस्था से एक साथ आम व खास बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।
-- पीएन मीणा, एसपी रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed