केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों को चूना नहीं लगा सकेंगी हेली कंपनियां, जानिए कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि केदारनाथ धाम की हेलीकाप्टर सेवा में अब टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग नहीं होगी। उनकी सरकार ने इसे रोकने के लिए टेंडरिंग की व्यवस्था की है। इस व्यवस्था से तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और प्रदेश की साख भी सुधरेगी।
मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यात्रा काल में केदारनाथ धाम की हवाई सेवा आज तक मनमानी से चलती रही हैं। धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के लिए कभी टेंडर नहीं डाले गए। पिछले वर्षों के जो अनुभव रहे हैं, उसमें यह सामने आया है कि यात्रियों को ब्लैक में हेलीकाप्टर के टिकट मिलते थे। सरकार के पास लगातार इस तरह की शिकायतें पहुंच रही थी।
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ग्राहक के भेष में मौके पर गए
अब उनकी सरकार ने इसको ढर्रे पर लाने का प्रयास किया है। हेली सर्विस के लिए टेंडरिंग की है, जिन लोगों ने बिना टेंडर के वर्षों तक काम किया है, उनको थोड़ा तकलीफ हो रही है, लेकिन यह तय है कि आने वाले समय में केदारनाथ के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अवैध खनन रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं, जिससे राजस्व में 28 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। टेंडर में 11 गुना तक राजस्व की प्राप्ति हुई है। एएचपीसीएल वैकल्पिक स्रोत पेयजल योजना के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना कंपनी की ओर से धनराशि न दिए जाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि कंपनी की काफी शिकायतें मिली हैं। पूर्व में श्रीनगर भ्रमण के दौरान भी यह मामला आने पर कंपनी को नोटिस दिया गया। कंपनी को कहा गया कि कार्य में सुधार करे अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देखेंगे, भरसार विवि में कैसे इतनी भर्तियां हुईं : सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उपनल से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार में कैसे इतनी बड़ी संख्या में भर्तियां हुई हैं, यह देखना पड़ेगा। पत्रकारों के सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि उन्हें भी आज समाचार पत्रों से इन भर्तियों के संबंध में जानकारी मिली है। वहां फार्म में मजदूर भी काम करते हैं वे भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। ब्यूरो
मौसम खराब होने से आधा घंटा इंजतार करना पड़ा
श्रीनगर। बृहस्पतिवार शाम अचानक मौसम खराब होने से मुख्यमंत्री को देहरादून जाने के लिए करीब आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। मौसम सामान्य होने पर
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर देहरादून के लिए उड़ गया। ब्यूरो