फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Information given to check adulteration in milk

Rudraprayag News: दूध में मिलावट की जांच करने की दी जानकारी

Thu, 18 Dec 2025 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 18 Dec 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
Information given to check adulteration in milk
ऊखीमठ। डेयरी विकास विभाग रुद्रप्रयाग की ओर से ऊखीमठ में दुग्ध उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुग्ध निरीक्षक सहदेव पुंडीर ने दूध में होने वाली मिलावट और उसकी जांच की विधियों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि अधिक लाभ कमाने के लिए कुछ लोग दूध में रसायनों की मिलावट करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मौके पर दूध में मिलावट की जांच करनी भी सिखाई गई। दूध में पानी की मिलावट जांचने के लिए लैक्टोमीटर वितरित किए गए। स्वामी परमानंद विद्या मंदिर ऊखीमठ के छात्रों से दूध पर प्रश्नोत्तरी भी कराई गई। शिविर में स्थानीय लोगों की ओर से लाए गए दूध के नमूनों की भी जांच की गई जिसमें कुछ नमूनों में पानी की अधिकता मिली। सहदेव पुंडीर ने बताया कि रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी और तिलवाड़ा क्षेत्रों में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जहां उपभोक्ता 100 मिली कच्चा दूध लाकर निशुल्क जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed