फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Independents are seen falling in the BDC seats of the district

जिले की बीडीसी सीटों में भारी पड़ते दिख रहे हैं निर्दलीय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Independents are seen falling in the BDC seats of the district
रुद्रपुर में जिला पंचायत की कुरैया सीट पर जीत का जश्न मनाने कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के फिलहाल बीसीडी सदस्यों की घोषित नतीजों में निर्दलीय भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने बीडीसी सीटों पर समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की थी। अभी तक 57 निर्दलीय जीते हैं जबकि भाजपा से जुड़े 46 प्रत्याशी जीते हैं।
विज्ञापन

सितारगंज, खटीमा और गदरपुर में तो सबसे मजबूत फिलहाल निर्दलीय पड़ते नजर आ रहे हैं। पूरी तस्वीर में फिलहाल कांग्रेस बेहद कमजोर नजर आ रही है। कांग्रेस से जुड़े 15 लोगों को ही जीत मिली है। अगर स्थितियां ऐसी रही तो ब्लाक प्रमुखों की सीटों पर कब्जा पाने के लिए कांग्रेस को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इधर, जिला पंचायत की 35 में से सात सीटों में तीन भाजपा, तीन निर्दलीय और एक कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। हालांकि जिला पंचायत की अधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
विज्ञापन

दरअसल सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे तक घोषित नतीजों में विकासखंड वार देखें तो जसपुर में भाजपा से जुड़े 11, कांग्रेस से तीन और निर्दलीय छह जीते हैं। काशीपुर में चार भाजपा, एक कांग्रेस, छह निर्दलीय, बाजपुर में 11 भाजपा, चार कांग्रेस, दो निर्दलीय, गदरपुर में पांच भाजपा, एक कांग्रेस, नौ निर्दलीय, रुद्रपुर में सात भाजपा, दो कांग्रेस, पांच निर्दलीय, सितारगंज में चार भाजपा, एक कांग्रेस, 15 निर्दलीय जीतकर आए हैं। इसके अलावा खटीमा में चार भाजपा, तीन कांग्रेस और 14 निर्दलीय जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जिला पंचायत सदस्य की बात करें तो फिलहाल कांग्रेस के खाते में कुरैया सीट गई है। यहां कांग्रेस समर्थित कुलविंदर कौर ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा खटीमा से दो भाजपा समर्थित जीते हैं, जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है। सितारगंज में दो निर्दलीय जीते हैं। गदरपुर में एक सीट भाजपा समर्थित के खाते में गई है। कुल मिलाकर पूरी तस्वीर में निर्दलीयों के बाद सत्तारुढ़ भाजपा नजर आ रही है। कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसकती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed