फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Government claims to announcements Simte

घोषणाओं तक सिमटे सरकार के दावे

Tue, 08 Dec 2015 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Tue, 08 Dec 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय सहित तीन सीएचसी है। इसके अलावा केदारघाटी में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी व ऊखीमठ संचालित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में जहां अल्ट्रासाउंड मशीन चार वर्ष से बंद है। वहीं केदारघाटी के दोनों अस्पतालों में एक्स-रे तक की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


यहीं नहीं जिले में 40 से अधिक संचालित एलोपैथिक स्वास्थ्य केंद्रों में अधिकांश फार्मेसिस्ट व वार्ड ब्याय के भरोसे हैं। इन केंद्रों में 60 फीसदी पंचायत भवनों और 35 फीसदी किराए के भवनों पर संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों पर पहुंचने वाले मरीजों को कई बार मरीजों तो प्राथमिक उपचार तक भी नसीब नहीं हो रहा है।
विज्ञापन



विशेषज्ञ चिकित्सकों का टोटा
जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों का टोटा बना है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 11 पद रिक्त  हैं। सीएचसी अगस्त्यमुनि व जखोली में भी यही स्थिति है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



आधी आबादी के लिए नहीं इलाज
जिले में आधी आबादी का स्वास्थ्य भगवान भरोसे है। महिलाओं की आबादी कुल आबादी का 52 प्रतिशत है। बावजूद इसके जिले में एक भी महिला विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। स्थिति यह है कि प्रसव के 35 फीसदी केस रैफर किए जा रहे हैं।

फलीभूत नहीं हुई घोषणा
आपदा राहत के दौरान अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी को सीएचसी का दर्जा देने, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तत्काल तैनाती सहित अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे सहित अन्य जरूरी संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने बकायदा घोषणा की थी, लेकिन ढाई वर्ष बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।



जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में समय-समय पर शासन और निदेशालय को अवगत कराया जा रहा है। बावजूद समस्याओं के निस्तारण के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं।
-- डा. आरपी बडोनी, सीएमओ, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed