{"_id":"6a8f1d0037449ad0330ae84c","slug":"kedarnath-helicopter-service-dgca-team-to-conduct-inspection-soon-may-starts-from-15-september-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ हेली सेवा: डीजीसीए की टीम जल्द ही करेगी निरीक्षण; 15 सितंबर से संचालित करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ हेली सेवा: डीजीसीए की टीम जल्द ही करेगी निरीक्षण; 15 सितंबर से संचालित करने की तैयारी
Wed, 26 Aug 2026 10:42 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:42 PM IST
सार
केदारनाथ हेली सेवा व चार्टर्ड सेवा शुरू करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों व मौसम विभाग के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन
केदारनाथ हेली सेवा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ हेली सेवा संचालित करने के लिए डीजीसीए की टीम जल्द ही निरीक्षण के लिए उत्तराखंड आएगी। सुरक्षा इंतजाम व हेलिकॉप्टरों का तकनीकी निरीक्षण के बाद डीजीसीए की अनुमति पर 15 सितंबर से हेली सेवा संचालित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
केदारनाथ हेली सेवा व चार्टर्ड सेवा शुरू करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों व मौसम विभाग के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। यूकाडा की ओर से 15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। जल्द ही डीजीसीए की टीम गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलिपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेगी।
विज्ञापन
देहरादून: शहर में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी भी हुए शामिल, श्रद्धालुओं में उत्साह
विज्ञापन
बता दें कि मानसून सीजन के चलते डीजीसीए की 25 जून से हेली सेवा संचालन पर रोक है। मानसून के बाद चारधाम यात्रा में केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालु बेसब्री से हेली सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि शीघ्र ही डीजीसीए की टीम निरीक्षण के लिए आएगी। अनुमति मिलने के बाद 15 सितंबर से सेवा संचालित करने की तैयारी की जा रही है।