फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2020: Girl fell into ditch and died During returning from kedarnath

Char Dham Yatra 2020: बाबा केदार के दर्शन कर लौट रही उदयपुर की युवती खाई में गिरी, मौत

Thu, 15 Oct 2020 10:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra 2020: Girl fell into ditch and died During returning from kedarnath
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

केदारनाथ से बाबा केदार के दर्शन कर परिवार के साथ लौट रही 19 वर्षीय युवती खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर घायल युवती को सोनप्रयाग लाया गया।

विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर डीएम ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए गौरीकुंड से केदारनाथ तक अपराह्न तीन बजे के बाद एक पड़ाव से दूसरे पड़ाव पर आवाजाही बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



बीते बुधवार को भूमिका श्रीमाली (19) पुत्री रमेश चंद्र श्रीमाली, निवासी उदयपुर, राजस्थान अपने परिवार के साथ बाबा केदार के दर्शन कर पैदल मार्ग से लौट रही थी। देर शाम लगभग सवा सात बजे चिरबासा के समीप युवती का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर यात्रा मैनेजमेंट फोर्स, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे खाई में उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग एक घंटे बाद गंभीर रूप से घायल युवती को रेस्क्यू कर रास्ते में लाया गया। और फिर उसे तत्काल अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि युवती रास्ते के किनारे-किनारे आ रही थी। चिरबासा में अचानक पैर फिसलने से वह अनियंत्रित होकर रास्ते से लगभग पचास मीटर नीचे खाई में जा गिरी।


उन्होंने बताया कि अगर रास्ते के किनारे रेलिंग होती तो संभवत: यह दुर्घटना नहीं होती। इधर, जिलाधिकारी वंदना सिंह ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए गौरीकुंड से केदारनाथ तक अपराह्न तीन बजे के बाद एक पड़ाव से दूसरे पड़ाव पर आवाजाही बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को पैदल मार्ग का निरीक्षण कर संवेदनशील स्थानों का चिहिृृत करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed