फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Gaurikund highway closed for one hour

पहाड़ी से गिरा मलबा, एक घंटे बाधित रहा गौरीकुंड हाईवे

Sun, 14 Jul 2019 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Gaurikund highway closed for one hour
रुद्रप्रयाग। मूसलाधार बारिश होने से रविवार को गौरीकुंड हाईवे पर बांसबाड़ा में पहाड़ी से पत्थर आने पर हाईवे करीब एक घंटे बाधित रहा। एनएच द्वारा सड़क से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रही।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भीरी के समीप बांसबाड़ा में दो स्थानों पर पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से करीब एक बजे हाईवे पर बंद हो गया, जिससे हाईवे पर से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। एनएच की मशीनों द्वारा हाईवे से मलबा व पत्थरों को हटाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत करने के एक घंटे बाद हाईवे को खोलकर वाहनों की आवाजाही सुचारु की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी का कहना है, कि बांसबाड़ा में मलबे की सफाई की सफाई के लिए हाईवे के दोनों ओर मशीनें तैनात की गई है, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा व पत्थर गिरने से मशीनों व ऑपरेटरों को खतरा हो रहा। जैसे पहाड़ी से पत्थर गिरने बंद हुए, हाईवे को आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed