फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Garhwal Mandal Development Corporation rest house to be built in Kanakchaunri

कनकचौंरी में बनेगा गढ़वाल मंडल विकास निगम का विश्राम गृह

Thu, 26 Sep 2019 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Garhwal Mandal Development Corporation rest house to be built in Kanakchaunri
उत्तर भारत के एकमात्र कार्तिक स्वामी मंदिर के मुख्य पड़ाव कनकचौरी में तीन वर्ष से अधर में लटके गढ़वाल मंडल विकास निगम के भवन निर्माण की उम्मीद जग गई है। निगम द्वारा भवन निर्माण कार्य शुरू करने के लिए भूमि हस्तांतरण समेत अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कनकचौंरी में 2015 में जीएमवीएन द्वारा 1 करोड़ 98 लाख की लागत से दो मंजिला प्री-फेब्रिकेटेड भवन स्वीकृत किया गया था। वर्ष 2016 में गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। करीब छह माह में निर्माणदायी संस्था द्वारा 68 लाख रुपये खर्च कर भवन की पहली मंजिल का ढांचा तैयार किया गया, लेकिन भूमि हस्तांतरण नहीं होने के कारण वन विभाग द्वारा कार्य रोक दिया गया। तब से भवन का कार्य ठप पड़ा है, जिस कारण लाखों की निर्माण सामग्री खराब हो रही है, लेकिन तीन वर्ष बाद एक बार फिर विश्राम गृह का निर्माण पूरा होने की उम्मीद जग गई है। गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा भूमि हस्तांतरण के लिए वन विभाग को फाइल भेजी जा चुकी है। साथ ही साथ केंद्र सरकार द्वारा भी भूमि हस्तांतरण के लिए हरी झंडी दे दी है। इधर, राज्य सरकार ने भी दो मंजिला भवन को पूरा करने के लिए 98 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी, प्यार सिंह नेगी का विश्राम गृह बनने से कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को जहां रहने व भोजन की सुविधा मिलेगी। वहीं यात्रा को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन

----
कनकचौंरी में भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई एक माह में पूरी हो जाएगी। इसके बाद प्राथमिकता से दो मंजिला भवन निर्माण कार्य शुरू करते हुए फरवरी 2020 तक पूरा कर दिया जाएगा। राज्य सरकार ने भी 98 लाख रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गंभीर सिंह बिष्ट, डीजीएम, जीएमवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed