फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Former jila panchayat president gave support to the movement of the villagers

पूर्व जिपं अध्यक्ष ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

Tue, 07 Sep 2021 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Former jila panchayat president gave support to the movement of the villagers
गैंठाणा-बांगर में आमरण अनशन पर बैठे अनशनकारियों व ग्रामीणों से वार्ता करते हुए रुद्रप्रयाग के व? - फोटो : RUDRAPRYAG
जखोली विकासखंड के बांगर क्षेत्र के गांवों को जोड़ने के लिए स्वीकृत बधाणी-छेनागाड़ मोटर मार्ग निर्माण व बधाणी-बरसिर मार्ग के हॉटमिक्स की मांग को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व जिपं अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने अनशन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से फोन पर वार्ता कर मांगों पर कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गैंठाणा के केंवा गदेरे के पणसिल तोक में चल रहे ग्रामीणों के आंदोलन में पहुंची पूर्व जिपं अध्यक्ष राणा ने कहा कि उनकी मांग जायज है। वे भी अपने स्तर से मांगपूर्ति के लिए हरसंभव प्रयास करती रहेंगी। इस दौरान उन्होंने अनशनस्थल पर ही वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से फोन पर वार्ता कर फारेस्ट एक्ट के चलते अधर में लटके बधाणी-छेनागाड़ मोटर मार्ग के बारे में बताया। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई की मांग भी की। कैबिनेट मंत्री डा. रावत ने भरोसा दिया कि जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ आंदोलन के सातवें दिन भी सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजीवी प्रसाद सेमवाल, मोहन लाल समेत तीन लोगों का आमरण अनशन जारी रहा। उनका कहना है कि जब तक शासन स्तर पर मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, वे आंदोलनरत रहेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के जिला महामंत्री कालीचरण रावत, ग्राम प्रधान संजय सेमवाल, सरवीर सिंह मिंगवाल, भगवान सिंह, शशि देवी, मुकुंद लाल, गैणू लाल, मकान सिंह, सुरेंद्र सेमवाल, उत्तम सिंह, केदार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विधायक के वादे पर भी नहीं माने ग्रामीण
विधायक भरत सिंह चौधरी ने गैंठाणा पहुंचकर आंदोलनरत ग्रामीणों ने वार्ता की। उन्होंने बधाणी-छेनागाड़ मोटर मार्ग निर्माण की चार माह में स्वीकृति दिलाने का वादा किया। साथ ही बधाणी-बरसिर मोटर मार्ग को हॉटमिक्स करने में अगले 10 दिन में फाइल अपलोड करने की बात कही लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। उन्होंने विधायक से लिखित में आश्वासन देने को कहा। इस पर विधायक ने कहा कि दोनों मामले केंद्र सरकार के अंतर्गत हैं, इसलिए यह मेरा अधिकार नहीं है। उन्होंने अनशनकारी सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजीवी सेमवाल का हालचाल भी पूछा। साथ ही यह भी कहा कि जो लोग उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। वे 2022 तक सड़क की स्वीकृति ले आएंगे तो मैं विधायकी से इस्तीफा दे दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed