फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Five people, including a police personnel illegally occupying land

जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले एक पुलिस कर्मी समेत पांच पर केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Five people, including a police personnel illegally occupying land
रुद्रपुर। जसपुर निवासी एक युवक ने एक पुलिस कर्मी और उसके चार अन्य रिश्तेदारों पर उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिडकुल चौकी पुलिस को सौंपी तहरीर में जसपुर महुवाडाबरा निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह जसपुर में पेट्रोल पंप चलाते हैं। वर्ष 2011 में उन्होंने रुद्रपुर स्थित अटरिया रोड पर 1.20 करोड़ रुपये में एक एकड़ जमीन खरीदी थी। जमीन की रजिस्ट्री कराकर उन्होंने 2016 में जमीन की चहारदीवारी भी करवा दी।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस विभाग में तैनात अनिल कुमार ने अपने रिश्तेदार अरविंद, रामधारी, नगीना और ओमवती के साथ मिलकर उसकी जमीन पर कब्जा कर अपनी तारबाड़ कर दी। मामले की सूचना उन्होंने पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने जमीन की पैमाइश कराकर तारबाड़ हटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दिन पूर्व अनिल और उसके रिश्तेदारों ने फिर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर उसमें टीनशेड का निर्माण करा दिया है। सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि अनिल कुमार वर्तमान में पुलिस विभाग हल्द्वानी में तैनात है।
मुकेश की तहरीर के आधार पर पुलिस कर्मी अनिल के साथ ही उसके रिश्तेदार अरविंद, रामधारी, नगीना और ओमवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-------
फर्जी दस्तावेज लगाकर पुलिस विभाग में नौकरी का आरोप
गदरपुर। पुलिस विभाग में कार्यरत एक कर्मी पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने का आरोप सामने आया है। मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
ग्राम मझराझुन्नी सकैनिया हाल निवासी करतारपुर रोड के सुरजीत सिंह ने एसएसपी को सौंपे पत्र में कहा कि गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने दूसरे नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और इन दस्तावेजों के सहारे पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी हासिल कर दी।
उसने उक्त व्यक्ति पर कृषि भूमि की मेढ़ को जोतकर करीब 12 फुट तक भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने और विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सुरजीत का कहना है कि जिस व्यक्ति के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए हैं, उस नाम का कोई व्यक्ति गांव में मौजूद नहीं है।
जिस व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज बनाकर नौकरी हासिल की है। उसकी पांचवीं तक शिक्षा राप्रावि मझराझुन्नी और आठवीं तक शिक्षा जीआईसी सकैनिया में हुई है। ग्रामसभा सकैनिया के परिवार रजिस्टर में उक्त व्यक्ति का असल नाम दर्ज है।
उसका आरोप है कि आरोपित ने बलिया यूपी से फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र बनवाकर पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी हासिल कर अब तक लाखों रुपयों का सरकारी वेतन भी हासिल किया जा चुका है।

कोट:
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने का मामला गंभीर है। शिकायती पत्र के आधार पर गंभीरता से जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - महेश चंद बिंजौला, सीओ बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed