{"_id":"67436010955c5c5baf0e1593","slug":"efforts-will-be-made-to-make-madmaheshwar-fair-state-level-asha-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-555388-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मद्महेश्वर मेले को राज्यस्तरीय बनाने के होंगे प्रयास : आशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मद्महेश्वर मेले को राज्यस्तरीय बनाने के होंगे प्रयास : आशा
Sun, 24 Nov 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 24 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
रविवार को तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेला के समापन पर उत्सव ग्रुप के कलाकारों ने नंदा की कथा नाटक का
विज्ञापन
ऊखीमठ। मद्महेश्वर मेले के माध्यम से स्थानीय लोक संस्कृति, रीति-रीवाज, परंपराएं और उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। मद्महेश्वर मेले को राज्य स्तरीय मेला बनाने का प्रयास किया जाएगा। मेले के माध्यम से स्थानीय लोगों को मंच मिलता है, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल पैदा होता है।
यह बात केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय मद्महेश्वर मेले के समापन के अवसर पर कहीं। वह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। मेले के समापन के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। मेले में विभिन्न विद्यालयों और महिला मंगल दलों ने भी लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मेला समिति ने नौटियाल का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। विशिष्ठ अतिथि द्वितीय केदार के मुख्य पुजारी टी.गंगाधर लिंग ने कहा कि ऊखीमठ का अपने आप में विशेष स्थान है और यह धार्मिक व सांस्कृतिक रूप में अलग पहचान रखता है। अति विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि मद्महेश्वर मेले को वृहद रूप देने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश तिवारी ने मेले के सफल आयोजन के लिए जनता का आभार जताया। डॉ. कैलाश पुष्पवाण के संचालन में हुए कार्यक्रम में डाॅ. राकेश भट्ट के निर्देशन में उत्सव ग्रुप के कलाकारों ने नंदा की कथा नाटक का मंचन किया। नाटक में मां नंदा के बाल्यकाल से कैलाश विदाई के भावुक क्षणों को कलाकारों ने शानदार अभिनय से जीवंत कर दिया। इस मौके पर महिला मंगल संसारी, प्रेमनगर, भटवाड़ी, डंगवाड़ी की महिलाओं ने रंगारंग गीत-नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, शिव लिंग, ईश्वर लिंग, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महिला आयोग की सदस्य दर्शनी पंवार, आचार्य घनानंद मैठाणी, नवदीप नेगी, डा. हर्षवर्धन बेंजवल, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट आदि थे।
प्रेरित व सौरभ बने बैंडमिंटन चैंपियन
मद्महेश्वर मेले में स्व. सच्चिदानंद मैठाणी, स्व. शिवानंद मैठाणी व स्व. हर्षमणि जमलोकी मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें राणा स्पोर्ट्स क्लब गड्गू विजेता और विश्वनाथ क्लब गुप्तकाशी उप विजेता रहा। दूसरी तरफ स्व. महेश चंद्र तिवारी व स्व. कुलभूषण अवस्थी मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता के डबल्स मुकाबले में श्रीगनर के प्रेरित ममगाईं व सौरभ विजेता और अगस्त्यमुनि के पवन व शिवांश उप विजेता रहे। मेलाध्यक्ष/व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, मेला सचिव प्रकाश रावत, मंत्री विजेंद्र नेगी ने सभी मेलार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।