{"_id":"613e23298ebc3e0b0443ad76","slug":"doctors-attached-to-jakholi-hospitals-should-be-deployed-in-the-original-centers-rudrapryag-news-drn390190516","type":"story","status":"publish","title_hn":"जखोली के अस्पतालों से अटैच चिकित्सकों की मूल केंद्रों में हो तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखोली के अस्पतालों से अटैच चिकित्सकों की मूल केंद्रों में हो तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली ब्लॉक के चिकित्सालयों से अन्यत्र अटैच किए गए चिकित्सकों की मूल केंद्रों में तैनाती को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने सीएमओ से भेंटकर इस संबंध में पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के अभाव में जनता को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द चिकित्सकों की मूल केंद्रों में तैनाती नहीं की गई तो वे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व जनता के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
रविवार को सीएमओ डॉ. बीके शुक्ला से भेंटकर जखोली के ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने उन्हें विकासखंड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे में बताया। कहा कि एक तरफ सीएचसी जखोली में सुविधाओं व विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में मरीज रेफर किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रणधार-बांगर, कुनियाली और घंघासू-बांगर में तैनात चिकित्सकों को विभाग की ओर से अन्यत्र अटैच किया गया है, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि रणधार-बांगर अस्पताल के चिकित्सक लंबे समय से माधवाश्रम अस्पताल रुद्रप्रयाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जबकि क्षेत्र की जनता बुखार की दवा के लिए जखोली की दौड़ लगा रही है। वहीं, घंघासू-बांगर के चिकित्सक को देहरादून अटैच किया गया है, जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने सीएमओ से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अटैच चिकित्सकों को यथाशीघ्र उनके मूल केंद्रों पर तैनात करने की मांग की है। इधर, सीएमओ डॉ. शुक्ला ने बताया कि कोरोनाकाल को देखते हुए जिन-जिन चिकित्सकों को उनके मूल केंद्र से अन्यत्र अटैच किया गया था, उन्हें चरणबद्ध मूल केंद्रों में वापस भेजा जाएगा।