फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   DM inspected the highway till Gaurikund

Rudraprayag News: डीएम ने गौरीकुंड तक किया हाईवे का निरीक्षण

Sun, 21 Jan 2024 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 21 Jan 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the highway till Gaurikund
रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा को सुगम व सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने व धाम में दर्शनों को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं व बेहतर व्यवस्था करने को लेकर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे का निरीक्षण किया। गौरीकुंड तक पहुंचे जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं व सुविधाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हाईवे के निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम ने मस्ता गांव में आर्यन हैलीपैड के समीप, बगड़वाल धार नारायण कोटी, कोरखी, मैखंडा, रामपुर डाट पुलिया, सोनप्रयाग जीएमवीएन गेस्ट हाउस के समीप सहित आदि स्थानों पर पार्किंग स्थल चिह्नित किए। इस मौके पर डीडीओ अनीता पंवार, ईई एनएच निर्भय सिंह, मीनल गुलाटी, डीडीएमए विनय झिंक्वाण, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed