फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   District got 3 lakhs of bags to purchase the paddy

धान खरीद के लिए जिले को मिले तीन लाख बोरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
District got 3 lakhs of bags to purchase the paddy
खटीमा में धान क्रय केंद्र प्रभारियों की बैठक लेतीं एसडीएम निर्मला बिष्ट। - फोटो : KHATIMA
जिले में धान खरीद के लिए कोलकाता से तीन लाख बोरे (बारदाना) पहुंच गए हैं। मंगलवार को सहकारिता विभाग ने सभी ब्लॉकों में बनाए क्रय केंद्रों में बारदाना पहुंचाया। एक अक्तूबर से शुरू होने जा रही धान खरीद के लिए जिले में इस बार 179 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन

जिला सहायक निबंधक हरीश खंडूरी ने बताया कि सहकारिता विभाग ने मंगलवार को जसपुर से लेकर खटीमा तक सभी ब्लॉकों में शुरुआती जरूरत के हिसाब से क्रय केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध करा दिया गया है। दो लाख, 41 हजार बोरे सभी ब्लॉकों में वितरित कर दिए गए हैं, शेष 59 हजार बोरों को मांग के हिसाब क्रय केंद्रों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिलेभर में वितरित किया बारदाना
विकासखंड - बोरे
रुद्रपुर 75,000
सितारगंज 40,000
खटीमा 40,000
काशीपुर 25,000
जसपुर 25,000
गदरपुर 20,000
बाजपुर 16,000
धान क्रय केंद्रों पर खरीद के लिए व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश
खटीमा। धान खरीद केंद्रों को एक अक्तूबर से शुरू कराने के लिए व्यवस्थाएं चाकचौबंद कराई जा रही हैं। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने क्षेत्र के 55 क्रय केंद्र प्रभारियों की बैठक लेकर नमी मापक मशीन, पंखा, बारदाना, लेबर आदि व्यवस्था पूर्ण करने संबंधी निर्देश दिए हैं। मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम ने एक अक्तूबर से होने वाली धान खरीद में किसी प्रकार की कोताही न बरतने को कहा। तहसीलदार यूसुफ अली ने क्रय केंद्रों की सूची का अवलोकन कराया। बैठक में मार्केटिंग विभाग के विपणन निरीक्षक ललित मोहन ओली, वरिष्ठ विपणन निरीक्षक जगदीश कलौनी को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

धान खरीद ठीक से करने के दिए निर्देश
जसपुर। धान खरीद को देखते हुए एसएमआई ने अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीद ठीक से करने के निर्देश दिए। मंगलवार को एसएमआई नलिनी कांत ने फीकापार सहकारी समिति में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने समय से धान तोलने, किसानों को परेशान न करने, सैनेटाइजर और पानी की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक वीपी त्रिवेदी, जीएस पोखरिया, मिलर्स एसो. अध्यक्ष मनोज कांबोज, मयंक अग्रवाल, राहेमीन समेत सेंटर इंचार्ज मौजूद रहे। उधर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने अपने कार्यालय पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही किसानों का पूरा सहयोग करने को कहा। वहां एस एमआई, एमडी हेमराज सिंह, गजेंद्र पोखरिया, मयंक अग्रवाल, फखरुद्दीन अली, सुरेंद्र चौहान, अंकुर सक्सेना, अनिल नागर आदि थे। संवाद
केंद्रों पर तोल की पर्याप्त व्यवस्था रखें : एसडीएम
सितारगंज। एसडीएम मुक्ता मिश्र ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर से क्षेत्र में धान खरीद की शुरुआत होगी। सभी केंद्र प्रभारी अपने-अपने केंद्रों पर तोल की पर्याप्त व्यवस्था रखें। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

मंगलवार शाम को एसडीएम ने मंडी समिति के सभागार में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में करीब 40 क्रय केंद्र बनाए गए हैं जहां धान खरीद होगी। किसान की सुविधा के लिए क्रय केंद्रों पर शिकायत के लिए नंबर भी उपलब्ध रहेगा। कहा कि क्रय केंद्र पर तोल की पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए। बारदाने की कमी न रहे। किसान के केंद्र पर आते ही उनकी फसल को तोला जाए। उन्होंने केंद्र पर किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की बात कही। वहां एसएमआई ओम नारायण मिश्रा, मंडी सचिव एलएम पांडे आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed