फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Dharna continues for construction of KV building

Rudraprayag News: केवि भवन निर्माण के लिए धरना जारी

Thu, 09 Oct 2025 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 09 Oct 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Dharna continues for construction of KV building
रुद्रप्रयाग। चंद्रापुरी में केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण की मांग के लिए यूकेडी का धरना बृहस्पतिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष सूरत सिंह झिकवाण ने कहा कि जब तक केंद्रीय विद्यालय का भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा। क्षेत्र के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य से केंद्रीय विद्यालय भवन का शीघ्र निर्माण जरूरी है। धरने पर बैठे आशुतोष भंडारी ने कहा कि जब तक केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं होता और निर्माण कार्य का स्पष्ट समय घोषित नहीं होता धरना जारी रहेगा। धरने पर बैठने वाले ग्रामीणों ने हाट-बष्टी मोटर पुल का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग भी उठाई। सातवें दिन धरने पर सूरत सिंह झिकवाण, डॉ. आशुतोष भंडारी, ताजबर खत्री, अनिल टम्टा, जगमोहन सिंह भंडारी, जसपाल सिंह, सुबोध नौटियाल और कल्याण सिंह आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed