{"_id":"67d025bb3accf2eff90f2dda","slug":"demand-to-end-the-requirement-of-travel-registration-and-self-certified-letter-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-111545-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: यात्रा पंजीकरण और स्वप्रमाणित पत्र की अनिवार्यता खत्म करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: यात्रा पंजीकरण और स्वप्रमाणित पत्र की अनिवार्यता खत्म करने की मांग
Tue, 11 Mar 2025 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 11 Mar 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
गुप्तकाशी। श्रीकेदारधाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन ने आगामी केदारनाथ यात्रा में पंजीकरण और स्वप्रमाणित पत्र की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की। इस संबंध में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से भेंट की।
उन्होंने कहा कि बाबा केदार की यात्रा में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं जिनसे व्यापारियों की आजीविका को भी बल मिलता है। पंजीकरण की बाध्यता से यात्रा बीते वर्षों से अव्यवस्थित होती आ रही है। ऐसे में इस बार यात्रियों से स्वप्रमाणित पत्र मांगने की व्यवस्था समझ से परे है। कहा कि वाहन में सवार यात्रियों की संख्या, उनके रहने व खाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी नहीं देने पर यात्रियों को बैरंग भेजा जाएगा। भीड़ नियंत्रण को लेकर यह व्यवस्था यातायात निदेशालय स्तर पर किए जाने की बात कही जा रही है जो अनैतिक है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री से आगामी केदारनाथ यात्रा में पंजीकरण और स्वप्रमाणित पत्र देने की अनिवार्यता को प्राथमिकता से खत्म करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी और सचिव नितिन जमलोकी आदि शामिल थे। संवाद