फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   death of kamala

कमला भी हारी जिंदगी की लड़ाई

Sun, 28 Feb 2016 10:17 PM IST
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग Updated Sun, 28 Feb 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
वनाग्नि से झ़ुलसी धनपुर पट्टी के पाबौ गांव निवासी कमला (17) पुत्री रामेश्वर सिंह आखिर जिंदगी की लड़ाई हार गई। 22 दिनों तक जिदंगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए 26 फरवरी को देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इधर, घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। इससे पहले शशि (16) की भी इलाज के दौरान 9 फरवरी को देहरादून में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

छह फरवरी से किशोरी देहरादून के कोरेनेशन अस्पताल में भर्ती थी। किशोरी का मुंह और हाथ-पैर झुलसे हुए थे। दर्द से तड़पती कमला ने शुक्रवार दोपहर ढाई बजे आखिरी सांस ली। पुलिस कार्रवाई के बाद शनिवार को उसकी अंत्येष्टि कर दी गई। देर रात परिजन गांव लौट आए। किशोरी के पिता का आरोप है कि अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने से उनकी बेटी को उचित इलाज नहीं मिल सका। कई बार प्रबंधन को अवगत कराने के बाद भी सुध नहीं ली गई। उनका कहना है कि स्थिति यह रही कि वे स्वयं ही अपनी बेटी के घावों की सफाई कर दवा लगाते थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पांच फरवरी को पाबौ गांव की 13 किशोरियां जंगल में घास लेने गई थी। इसी दौरान वनाग्नि की चपेट में आने से कमला पुत्री रामेश्वर सिंह, शशि पुत्री राम सिंह और कमला पुत्री हुकुम सिंह बुरी तरह झुलस गई थी। ग्रामीण घटना के छह घंटे बाद उन्हें जिला अस्पताल लाए थे। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया। वहां कमला और शशि की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। शशि (16) की इलाज के दौरान 9 फरवरी को देहरादून में पंडित दीन दयाल अस्पताल में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed