फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   रॉयल रेजीडेंसी गोलीकांड में पश्चिमी यूपी के बदमाश रडार पर

रॉयल रेजीडेंसी गोलीकांड में पश्चिमी यूपी के बदमाश रडार पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
रॉयल रेजीडेंसी गोलीकांड में पश्चिमी यूपी के बदमाश रडार पर
रुद्रपुर। रॉयल रीजीडेंसी में हुए गोलीकांड के खुलासे में जुटी पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। वारदात में बरेली और मुरादाबाद के बदमाशों के शामिल होने की जानकारी पुलिस को लगी है। इससे वारदात डकैती के मकसद से करने की बात सामने आ रही है। पुलिस की तीन टीमों ने रामपुर, बरेली और मुरादाबाद में डेरा डाला हुआ है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। साथ ही एसओजी ने 1800 मोबाइल नंबरों को खंगालने के साथ ही 10 संदिग्ध नंबरों को इस्तेमाल करने वालों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन


दरअसल बुधवार की रात हथियारबंद पांच बदमाश बिगवाड़ा की रॉयल रेजीडेंसी में प्रॉपर्टी डीलर रोहित उर्फ सरबजीत सिंह मकान की छत में फोल्डिंग सीढ़ी के सहारे दाखिल हुए थे लेकिन रोहित की पत्नी के जागने और रोहित के घर पहुंचने पर फायरिंग कर बदमाश फरार हो गए थे। फायरिंग में तीन गोलियां लगने रोहित भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि वारदात में बरेली और मुरादाबाद के कुछ बदमाशों के शामिल होने की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। बदमाश ने डकैती के इरादे से ही घर में दाखिल हुए थे और नाकाम होने पर फायरिंग कर फरार हो गए। बताया कि पुलिस ने आसपास के अलावा राज्य सीमा से सटे रामपुर जिले के संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। सीसीटीवी में कैद बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की तीन टीमों को यूपी के पीलीभीत और अफजलगढ़ में पड़ताल के लिए भेजा गया है। इसके अलावा मुरादाबाद और बरेली जिले के बदमाशों पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed