फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   दराती से वार करने की दोषी महिला को 3 साल की सजा

दराती से वार करने की दोषी महिला को 3 साल की सजा

Tue, 02 Jul 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
दराती से वार करने की दोषी महिला को 3 साल की सजा
रुद्रप्रयाग। दरांती से हमला करने के मामले में दोषी महिला को जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने तीन साल के सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामले की पैरवी सरकार की ओर से शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुदर्शन चौधरी ने की।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक 21 अक्तूबर 2017 को चौकी जखोली में गुड्डी देवी पत्नी विक्रम सिंह ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि 16 अक्टूबर 2017 को वह अपनी गोशाला से घर आ रही थी, तभी प्रीति देवी ने अचानक रास्ते में आकर उस पर दरांती से प्रहार कर दिया, जिससे उसके (गुड्डी देवी) सिर पर गहरी चोट आई और बाएं हाथ की हड्डी टूट गई। मामले में आरोपी महिला को दोषमुक्त कर दिया गया था, लेकिन चोटिल महिला के परिजनों द्वारा निचली कोर्ट के फैसले के खिलाफ जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में अपील दायर कर दी गई। न्यायालय में डॉक्टर ने अपने बयानों में मेडिकल रिपोर्ट में गुड्डी देवी के सिर, हाथ और शरीर में चोट की पुष्टि की। जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने मामले में सुनवाई के बाद प्रीति देवी को दोषी पाते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया। अर्थदंड न देने की स्थिति में दोषी को छह माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed