फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   आपसी मारपीट को डकैती बताने वाले सात पर केस

आपसी मारपीट को डकैती बताने वाले सात पर केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
आपसी मारपीट को डकैती बताने वाले सात पर केस

विज्ञापन
रुद्रपुर में गंगापुर रोड स्थित गणेशपुर गांव निवासी किसान के घर पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में एक पक्ष ने अपने घर में दूसरे पक्ष की ओर से डकैती का प्रयास करने की सूचना पुलिस को दी थी।
बता दें कि गंगापुर रोड स्थित गणेशपुर निवासी किसान सुधीर मिश्रा के घर सोमवार रात कुछ लोगों ने धावा बोलकर उन पर हमला कर दिया। मामले में सुधीर मिश्रा ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को उनके घर पर हथियारबंद बदमाशों द्वारा डकैती करने का प्रयास किए जाने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया तो मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का निकला। मामले की जांच कर रहे ट्रांजिट कैंप थाने के एसआई दिनेश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गंगापुर रोड पर स्थित गोंडा बस्ती गांव के एक युवक से गणेशपुर गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। मामले को लेकर दो पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। बीते सोमवार इसी रंजिश में गोंडा बस्ती निवासी मुकेश, शंकर, धमेंद्र और दीपक सुधीर के घर पहुंचे और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना पर सुधीर की तरफ से भी अनिल मिश्रा और अंकित भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें सुधीर सहित दो लोग घायल हो गए थे। इसके बाद सुधीर पक्ष के लोगों ने पुलिस को दूसरे पक्ष द्वारा उनके घर में डकैती का प्रयास करने की सूचना दी थी। एसआई दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकेश, शंकर, धमेंद्र, दीपक, अनिल मिश्रा, सुधीर और अंकित के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506 और 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed