{"_id":"5cf56effbdec22073073f3de","slug":"15595886034-rudrapur-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनकटा फायरिंग मामले में नामजद चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गदरपुर के ग्राम कनकटा निवासी रजवंत कौर पत्नी स्व. कुलदीप सिंह और सतनाम सिंह पुत्र अमरीक सिंह के मध्य खेत की मेड़ को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बीती दो मई को पंचायत रखी गई थी। पंचायत के बाद सतनाम सिंह के पुत्र गुरविंदर सिंह ने अपने साथियों मनजोत सिंह, सिमर विर्क व प्रशांत सक्सेना के साथ रजवंत कौर के घर आकर उसको जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। रजवंत कौर की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पांच मई को पुलिस ने सिमर विर्क एवं नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना के बाद से फरार चल रहे गुरविंदर सिंह ने 27 मई को न्यायालय में समर्पण किया था। इधर, रविवार रात मुखबिर की सूचना पर एसआई बसंत प्रसाद ने फायरिंग के मामले में नामजद चौथे आरोपी मनजोत सिंह उर्फ बलजीत सिंह निवासी मुकंदपुर को दिनेशपुर मोड़ तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इधर, आरोपी मनजोत सिंह ने खुद को बेगुनाह बताते हुए रंजिशन झूठा फंसाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।