फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने वाले चार पर केस

रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने वाले चार पर केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने वाले चार पर केस

विज्ञापन
रुद्रपुर में दस माह में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले रामपुर (यूपी) के चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पीड़ित की ओर से सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

कुछ समय पूर्व भूत बंगला निवासी असगर रजा की मुलाकात शंकरपुर रामपुर (यूपी) निवासी कुंवर पाल, रुप किशोर, प्रकाश सिंह और नवल किशोर से हुई थी। उक्त लोगों ने असगर को बताया कि अगर वह उनकी कंपनी में निवेश करेगा तो 10 माह में उसे दोगुनी रकम दी जाएगी। साथ ही कुछ लोगों को जोड़ने पर उसे प्रति व्यक्ति 15 रुपये कमीशन के रूप में भी दिया जाएगा। झांसे में आकर असगर ने 30 हजार रुपये का निवेश कंपनी में कर दिया। साथ ही चार और लोगों का भी कंपनी में निवेश कराया। आरोप है कि कुछ समय बाद जब असगर ने कुंवर पाल और उसके साथियों से निवेश की गई रकम का लाभांश मांगा तो चारों मुकर गए। इसके बाद अपने दफ्तर में ताला लगाकर भूमिगत हो गए। असगर ने सीएम पोर्टल में मामले की शिकायत की, जिसके बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने ठगी करने वाले कुंवर पाल, रूप किशोर, प्रकाश सिंह और नवल किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed