फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   एयर पिस्टल फायर कर ग्रामीण को घायल करने के आरोपी को 3 साल की जेल

एयर पिस्टल फायर कर ग्रामीण को घायल करने के आरोपी को 3 साल की जेल

Thu, 21 Feb 2019 08:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
एयर पिस्टल फायर कर ग्रामीण को घायल करने के आरोपी को 3 साल की जेल

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और एयर पिस्टल से जानलेवा हमले के दोषी अभियुक्त को तीन वर्ष के कारावास और दो हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। अर्थदंड जमा नहीं करने की स्थिति में अभियुक्त को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामले में सरकार की ओर से अधिवक्ता सुदर्शन सिंह चौधरी ने पैरवी की।

अधिवक्ता चौधरी ने बताया कि कोट तल्ला निवासी उत्तम सिंह ने एक अप्रैल 2018 को अपने गांव में महिलाओं के साथ गाली-गलौज की। इस दौरान गांव के ही विनोद सिंह चौधरी के रोकने पर उत्तम सिंह ने अपनी एयर पिस्टल से विनोद की ओर फायर कर दिया, जिससे विनोद की एक आंख पर गंभीर चोट आ गई। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। घटना के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उत्तम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह ने अंतिम सुनवाई में दोनों पक्षों को सुनने के बाद उत्तम सिंह को दोषी पाते हुए सजा सुनाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed