फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   नकली पिस्टल दिखाकर युवती के अपहरण का किया प्रयास

नकली पिस्टल दिखाकर युवती के अपहरण का किया प्रयास

Tue, 30 Oct 2018 10:01 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
नकली पिस्टल दिखाकर युवती के अपहरण का किया प्रयास
कर्णप्रयाग। तहसील मुख्यालय के सिमली कस्बे में नकली पिस्टल दिखाकर तीन युवकों द्वारा एक युवती के अपहरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक फरार है। साथ ही वाहन को भी सीज कर दिया गया है। उधर, घटना के बाद से स्थानीय लोगों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चित्रगुप्त ने बताया कि सुबह 10 बजे सिमली में तीन युवकों के नकली पिस्टल के सहारे एक युवती को वाहन में जबरन बिठाने का प्रयास करने की सूचना मिली। इस दौरान अपना बचाव करते हुए युवती को हल्की चोटें भी आई। सूचना पर चौकी पुलिस ने तत्परता से मनीष पाल (23) पुत्र गुड्डू लाल निवासी सिमली और आशीष कुमार (24) पुत्र राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक अन्य युवक फरार हो गया। बताया कि वाहन को सीज कर दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जहां उसकी स्थिति सामान्य है। युवती के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed