फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Couple dies in scorched couple due to LPG cylinder explosion

रसोई गैस सिलिंडर फटने से झुलसे दंपति में महिला की मौत

Tue, 21 Jul 2020 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Couple dies in scorched couple due to LPG cylinder explosion
जखोली विकासखंड के ग्राम पंचायत फलाटी में रसोई गैस सिलिंडर फटने से झुलसे दंपति में महिला की उपचार के दौरान देहरादून के अस्पताल में मौत हो गई है। जबकि महिला के पति की हालत में सुधार है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

बीते 15 जुलाई की रात्रि को रसोई गैस में भोजन बनाने के दौरान रसोई गैस सिलिंडर फटने से नरेंद्र लाल (37) पुत्र रामलाल और उसकी पत्नी बिछना देवी (34) बुरी तरह से झुलस गए थे। ग्रामीणों द्वारा उन्हें सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे दंपति को बेस अस्पताल श्रीनगर और वहां से देहरादून रेफर किया गया। महिला 70 फीसदी से अधिक झुलसी हुई थी। सोमवार दोपहर बाद महिला ने इलाज के दौरान आखिरी सांस ली। मंगलवार को गमगीन माहौल में मृतका की अंत्येष्टि कर दी गई। महिला अपने पीछे दो बच्चे और पति को छोड़ गई है। इधर ग्राम प्रधान अनीता देवी, नवीन सिंह कंडारी, विजय पाल कुमार, पूर्व प्रधान भगत सिंह कंडारी, क्षेपंस सतेंद्र सिंह कंडारी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश बेंजवाल, नपं अगस्त्यमुनि अरूणा बेंजवाल ने महिला के निधन पर दुख प्रकट किया। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed